Monday, 7 October 2019

Time And Tense

Time And Tense


Time (समय) और Tense (काल) दोनों ऐसे शब्द हैं, जिनमें संबंध होते हुए भी अन्तर होता है ।

Time
Time एक Grammatical Term नहीं है।

Tense एक Grammatical Term है ।
Time एक Universal Concept है ।               Tense Universal Concept नहीं है।
यह भाषा से स्वतंत्र है
यह भाषा से स्वतंत्र या मुक्त नहीं है ।
इससे दिनों, महीनों, वर्षों आदि का बोध होता है।       इसमें दिनों, महीनों,वर्षों का बोध नहीं होता।

Universal Concept का अर्थ विश्वव्यापी धारणा होता है-
Time का use सामान्य अर्थ में होता है, जबकि Tense का प्रयोग विशेष अर्थ में Verb के Form का व्याख्या करने के लिए होता है। आइये, नीचे दिए गए उदाहरणों पर हम विचार करें-
A. The mother goes to the temple every Monday.
B. The train departures from the station at 8 A.M. tomorrow.
C. He had no Money yesterday.
उदहारण (A) में  Simple present Tense का प्रयोग किया गया है, लेकिन इससे Past, present और Future तीनों का बोध होता है,  माताजी प्रत्येक सोमवार को मंदिर जाती थी, Present Time में प्रत्येक सोमवार को जाती हैं और उम्मीद है कि Future Time में भी प्रत्येक सोमवार को मन्दिर  जायेंगी।
उदहारण (B) से स्पष्ट होता है कि रेल कल 8 बजे सुबह में प्रस्थान करेगी। इस वाक्य में भी Simple Present Tense का प्रयोग किया गया है, लेकिन इससे Future Time का बोध होता है ।
उदाहरण (3) में Simple Past Tense का प्रयोग किया गया है, तथा इससे Past Time का बोध होता है ।
उपरोक्त उदाहरणों से यह ज्ञात होता है कि, Verb के Present Tense में रहने पर भी इससे Present, Past और Future Time का बोध होता है ।
अतः Verb के Tense और इसके प्रयोग को सावधानी से समझने की आवश्यकता होती है ।
अब सर्वप्रथम एक प्रश्न उठता है कि Tense क्या है? इस प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है-
Tense- कार्य के समय के अनुसार Verb के रुप में जो परिवर्तन होता है, उसे Tense कहते हैं ।
( Tense changes the form of the Verb to express the time of an action.)
                              Kinds of  Tense
1. Present Tense (वर्तमान काल)
2. Past Tense           (भूतकाल)
3. Future Tense  (भविष्यत काल)
1 . Present Tense:  किसी कार्य के वर्तमान समय में होने या करने, हो रहा है, हो चुका है या हो गया है तथा एक लम्बे समय से होता रहा है का बोध हो तो उसे Present Tense कहते हैं ।
In other Words-  An action which is done at the present time called Present Tense.
As-
1. I write  a  letter .                                                 मैं एक पत्र लिखता  हूं ।
2. I am writing a letter.                                          मैं एक पत्र लिख रहा हूँ ।
3. I have written a letter.                                      मैं एक पत्र लिख चुका हूँ। (या लिख लिया हूँ ।)
4. I have been writing a letter for an hour.       मैं एक घंटा से एक पत्र लिख रहा हूँ।
2. Past Tense:   किसी कार्य के बीते हुए समय में होने या करने, हो रहा था, हो चुका था या हो गया था तथा एक लम्बे समय से होता रहा था का बोध हो, तो उसे Past Tense कहते हैं ।
In other Words – An action which is done at the past time called Past tense.
As-
1. I spoke English.                                                      मैं अंग्रेज़ी बोलता था या अंग्रेज़ी बोला ।
2. I was speaking English.                                        मैं अंग्रेज़ी बोल रहा था ।
3. I had spoken English.                                            मैं अंग्रेज़ी बोल चुका था या बोल लिया था।
4. I had been speaking English since morning.    मैं सुबह से अंग्रेज़ी बोलता रहा था ।
3 .Future Tense:  किसी कार्य के आने वाले समय में होने या करने, हो रहा होगा या होता रहेगा, हो चुका होगा या हो गया होगा तथा एक निश्चित समय से होता आ रहा होगा का बोध हो, तो उसे Future Tense कहते हैं ।
In other Words:  An action which is about to be at the future time called Future Tense.
As-
1. I shall read a book.                                               मैं एक किताब पढूंगा।
2. I shall be reading a book.                                    मैं किताब पढ़ता रहूंगा।
3. I shall have reading a book.                                मैं पत्र पढ़ चुकूंगा या पढ़ लूंगा।
4. I shall have been reading a letter.                     मैं किताब पढ़ता आ रहा हूंगा।
उपरोक्त उदाहरणों से यह स्पष्ट होता है कि Present, Past तथा Future Tense के भी  चार-चार उपभेद होते हैं ।
1. Present Tense
Present Tense के चार उपभेद होते हैं ।
1. Present Indefinite Tense/ Simple Present Tense           ( सामान्य वर्तमान काल)
2. Present Imperfect / Continuous Tense                            (अपूर्ण/ तात्कालिक वर्तमान काल)
3. Present Perfect Tense                                                          (पूर्ण वर्तमान काल)
4. Present Perfect Continuous Tense                                    (पूर्ण तात्कालिक वर्तमान काल)
Simple Present Tense (Affirmative)
Structure :  Singular Subject + 1st Form of Main Verb + s/ es+ Object
                                                   Plural Subject + 1st Form of Verb + Object
 Singular Subject-
As:   Singular Sub + Verb 1st + s/es + Obj
1. Sita sings a sweet song.                                                  सीता एक मधुर गीत गाती है
2. Your mother loves you.                                                   आपकी माताजी आपसे प्रेम करती हैं।
3. She goes to market with her mother.                          वह अपने माता के साथ बाज़ार जाती है।
4. He always speaks truth.                                                  वह सदैव सत्य बोलता है ।
5. The carpenter makes a chair.                                         बढ़ई एक कुर्सी बनाता है ।
Plural Subject –
As:     Plural Sub + Verb 1st + Obj
1.

No comments:

Post a Comment